Wednesday , 19 November 2025
Home Uncategorized Target: फरहान और साहिल करते थे हिन्दु लड़कियों को टारगेट
Uncategorized

Target: फरहान और साहिल करते थे हिन्दु लड़कियों को टारगेट

फरहान और साहिल करते थे हिन्दु

डांस क्लास के बहाने लड़कियों को लेते थे झांसे में
मां और भाई की मौजूदगी में नाबालिग से किया था दुष्कर्म

Target: भोपाल(ई-न्यूज)। राजधानी में हुए रेप काण्ड में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि फरहान और साहिल हिन्दु लड़कियों को टारगेट कर फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोपी फरहान खान और साहिल खान डांस क्लास के बहाने हिन्दु लड़कियों को झांसे में लेते थे और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।


पुलिस पूछताछ में हो रहे नए-नए खुलासे


भोपाल में कॉलेज की हिंदू छात्राओं को टारगेट कर रेप करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी फरहान ने अपने घर में भी एक छात्रा से रेप किया था। इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को थी। जबकि अली ने जून 2024 में एक बार नाबालिग छात्रा से अपने घर में ज्यादती की थी। इस समय सुबह के चार बजे थे, अली का बड़ा भाई और मां भी घर में मौजूद थे, लेकिन दोनों सो रहे थे। जांच में यह बातें सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों के परिवारों की भूमिका की जांच कर ही है। पुलिस ने अली को सोमवार सुबह भोपाल की निजामुद्दीन कालोनी से गिरफ्तार किया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर छुपा था। अली को मिलाकर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


हुक्का लाउंज, पब में करते थे टारगेट


पुलिस जांच में इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि गिरोह चार सालों से शहर में सक्रिय था। वे हुक्का लाउंज, पब और कॉलेजों में लड़कियों को टारगेट कर फांसने का काम करते थे। फरहान के बाद गिरोह का दूसरा मुख्य किरदार साहिल खान था। साहिल ने पिछले डेढ़ साल के भीतर दो अलग-अलग ठिकानों पर डांस क्लास का संचालन किया है। ओल्ड सुभाष नगर में डिलाइट नाम से उसकी डांस क्लास थी। आलम खान के घर में आरोपी यह क्लास संचालित करता था। इसके लिए वह 10 हजार रुपए महीने का किराया देता था। आलम के मुताबिक साहिल ने चार महीने पहले अचानक कोचिंग का संचालन बंद कर दिया।


फरहान की बहन को दी थी जानकारी


इंदौर में रहने वाली दो सगी बहनों में से एक बड़ी बहन ने पुलिस को दिए बयानों में फरहान की बहन की भूमिका संदिग्ध बताई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान की बहन को भाई की करतूतों की जानकारी थी। वे हमेशा उसे समझाने के बजाय उसकी तरफदारी करती और मुझे बदनामी का डर बताकर धमकाती थी। फरहान ने एक बार बहन की मौजूदगी में घर के एक कमरे में उसके साथ ज्यादती की।


टार्चर से परेशान पीड़िता ने छोड़ा भोपाल


एक पीडि़ता बीते दो सालों से इंदौर में रह रही है, वह पहले भोपाल से पढ़ाई कर रही थी। फरहान और गैंग के टॉर्चर से परेशान होकर छात्रा ने भोपाल छो? दिया और इंदौर के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसे अंदाजा था कि फरहान की पहुंच से दूर है लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया। वह छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। करीब 15 दिन पहले छात्रा के घर पहुंचे आरोपी फरहान ने जमकर हंगामा किया।


इंदौर पुलिस भी हुई एक्टिव


इधर, भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को घटना के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पत्र के आधार पर पुलिस इंदौर के एक कॉलेज में तस्दीक कर रही है। भोपाल पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि इंदौर के एक कॉलेज में आयोजित अधिकांश इवेंट में फरहान का आना और जाना था। यहां भी उसने और उसके गिरोह ने टारगेट कर छात्राओं को फांसने का काम किया है। डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया- मुख्य आरोपी फरहान पीड़िता के जरिए इंदौर में किसी युवती के संपर्क में आया। इसकी तस्दीक की जा रही है। पिछले दो साल में वह कितनी बार इंदौर आया। कहां-कहां रुका और किन लोगों के संपर्क में रहा। यह सब पता लगाया जा रहा है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Interview: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने दिए बेबाकी से जवाब

देखिए बैतूलवाणी के रू-ब-रू कार्यक्रम को कल शाम 5:30 बजे Interview: बैतूल।...

Service initiative: नई जिंदगी का सहारा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

दिव्यांग अलकेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान,जिंदगी हुई आसान Service initiative: बैतूल।...

Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार कौन से पौधे शुभ, कौन से अशुभ? विशेषज्ञ ने बताई सही दिशाएँ

Vastu Shastra: घर के आसपास बागवानी करना न सिर्फ वातावरण को सुंदर...