Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Stardom: कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल को बता दिया खिलौना
Uncategorized

Stardom: कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल को बता दिया खिलौना

कांग्रेस अध्यक्ष ने

पाकिस्तान न्यूज चैनलों में मिल रहा स्टारडम

Stardom:वाराणसी(ई-न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल को लेकर एक विवादित बयान दिया जिसे पाकिस्तान से हाथों हाथ लेते हुए अपने चैनलों के प्राइम शो में चला भारत की सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है। बयान में यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय राफेल को खिलौना बोल रहे हैं। अजय राय ने 4 अप्रैल को वाराणसी में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राफेल लड़ाकू विमान को ‘खिलौना’ बताते हुए कहा था- राफेल पर नींबू-मिर्ची लटकाकर हवाई अड्डों पर खड़े कर दिए गए हैं।


प्राइम टाइम में चलाया बयान


एआरवाय न्यूज ने अजय राय के बयान को चलाया। हेडलाइन में लिखा- राफेल विमानों को नींबू और मिर्च बांधकर हैंगर में खड़ा किया गया है। न्यूज एंकर बोल रही थी- भारतीय सियासतदान (नेता) अजय राय ने मोदी सरकार की तोहम परस्ती (अंधविश्वास) का मजाक उड़ाया है। पूरा मुल्क दहशतगर्दी का शिकार है और मोदी सरकार बस बड़ी-बड़ी बातें कर रही है।


यह दिया था अजय राय ने बयान


अजय राय ने पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था- राफेल लड़ाकू विमानों को सरकार ने नींबू-मिर्ची लटकाकर हवाई अड्डों पर खड़ा कर दिया है। आतंकी हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन इन विमानों का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अजय राय के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- अजय राय ने राफेल को खिलौना कहकर देश की सेना का अपमान किया है। यह बयान राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया इसे प्रोपगेंडा के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। नेहा सिंह राठौर का एक वीडियो पाकिस्तान में वायरल हुआ था। नेहा राठौर के वीडियो को एक्स हैंडल से शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ लिखा गया, इस भारतीय लडक़ी ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए करेगी। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...