Saturday , 21 March 2026
Home Uncategorized Suicide: होटल में मिली युवक की दो दिन पुरानी लाश
Uncategorized

Suicide: होटल में मिली युवक की दो दिन पुरानी लाश

होटल में मिली युवक की दो दिन

फांसी लगाकर की आत्महत्या

Suicide:बैतूल। नगर की एक होटल में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भोपाल निवासी धनवीर प्रजापति (उम्र 36), पिता कुंजी लाल प्रजापति, निवासी चापड़ा कला खजुर के रूप में हुई है। शव होटल के कमरे नंबर बी 3 में गम्छे के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक 21 मई से होटल में रुका हुआ था।


दुर्गंध आने पर हुआ शक


शनिवार को जब होटल के कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी और दो दिनों से दरवाजा नहीं खुला, तो होटल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडक़र अंदर प्रवेश किया। अंदर का नज़ारा दिल दहला देने वाला था — युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और शव से तेज़ बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो दिन पहले हो चुकी थी।


पुलिस को मिला सुसाइड नोट


मौके की जांच के दौरान पुलिस को बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने खुद आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य सामान जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। यह घटना बैतूल में चर्चा का विषय बनी हुई है और होटल में ठहरे अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश...

Death: दीवार गिरने से महिला की मौत

निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही पर उठे सवाल Death: खेड़ी सांवलीगढ़। विकासखंड बैतूल...

Global Power: भारत की फार्मा इंडस्ट्री बनी वैश्विक ताकत

उत्पादन में दुनिया में तीसरा स्थान, 2030 तक 130 अरब डॉलर का...

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग Raging fire:...