Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Alert: अरब सागर में बन रहा तूफान ‘शक्ति’, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Uncategorized

Alert: अरब सागर में बन रहा तूफान ‘शक्ति’, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अरब सागर में बन रहा तूफान 'शक्ति',

Alert: भोपाल। देशभर में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ अगले 36 घंटों में और तेज़ हो सकता है, जिससे मध्य प्रदेश सहित दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार हैं।


तूफान ‘शक्ति’ की दस्तक से पहले ही बारिश ने ली एंट्री

IMD के मुताबिक, अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है, जो अगले 24 से 36 घंटों में डिप्रेशन का रूप ले सकता है। यह प्रणाली पश्चिमी तट की ओर बढ़ रही है और इससे समुद्र में तेज़ हवाएं व ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

इस तूफान का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि दक्षिण कोंकण तट के पास बन रहे सिस्टम के चलते मानसून ने समय से पहले केरल में दस्तक दे दी है, जबकि सामान्य तौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। इसके चलते मध्य प्रदेश में अगले 7 दिन तक आंधी-बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।


नौतपा में भी जमकर बरसेगा पानी

राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अब तक मई महीने में 32 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है, जबकि झाबुआ जिले में सबसे ज्यादा 92.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बार ‘नौतपा’ के दौरान भी प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल, जलभराव और फसल नुकसान जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।


तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट

शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया:

  • खजुराहो: 41.6°C
  • नौगांव: 41.5°C
  • टीकमगढ़: 41.3°C
  • गुना: 41.2°C
  • ग्वालियर: 40.02°C
  • शिवपुरी: 40°C
    वहीं इंदौर (34.4°C), भोपाल (36°C) और जबलपुर (38.2°C) में गर्मी से कुछ राहत देखी गई।

शिवपुरी में आंधी-ओले, फसलों को नुकसान

बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शिवपुरी और गुना जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई

  • शिवपुरी के बक्सपुर गांव में आंधी और ओले गिरने से पेड़ उखड़ गए और मकानों के टीन शेड उड़ गए
  • गुना में 30 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ।

15 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल सहित 47 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...