Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Announcement: लाड़ली बहना’ से अब ‘लखपति बहना’ की ओर: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान
Uncategorized

Announcement: लाड़ली बहना’ से अब ‘लखपति बहना’ की ओर: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

लाड़ली बहना’ से अब ‘लखपति बहना’

Announcement: रायसेन (मध्यप्रदेश) — मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन जिले के सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘लाड़ली बहना योजना’ के विस्तार का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सरकार की योजना है कि प्रदेश की बहनों को ‘लखपति दीदी’ के रूप में आत्मनिर्भर बनाया जाए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मेरी बहनें अब आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। कोई बहन गरीब नहीं रहेगी। उनके चेहरे पर मुस्कान होगी और आंखों में आंसू नहीं होंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘लाड़ली बहना योजना’ जारी रहेगी, और इसके साथ-साथ ‘लखपति दीदी योजना’ को भी ज़ोरों से आगे बढ़ाया जाएगा।

स्व-सहायता समूहों से बहनों को जोड़ने का आह्वान

सभा के दौरान शिवराज सिंह ने स्व-सहायता समूहों की सराहना की और कहा कि ये समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले जो महिलाएं घर की चारदीवारी में सिमटी रहती थीं, वे आज समाज में पहचान बना रही हैं। “अब तो पतिदेव भी खुद को ‘लखपति दीदी’ के पति के रूप में पहचानते हैं,” उन्होंने मजाकिया लहजे में जोड़ा।

6000 से अधिक ‘लखपति दीदी’ भोजपुर में

शिवराज सिंह ने बताया कि भोजपुर क्षेत्र में 6000 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने रायसेन के कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए और अभियान चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। “रायसेन को नंबर वन जिला बनाना है,” उन्होंने कहा।

‘चमत्कार होगा’ का भरोसा

अपने चिर-परिचित भावुक अंदाज़ में उन्होंने कहा, “मेरी बहनें चिंता मत करो, चमत्कार होगा। कोई भी बहन अब हजार रुपए के लिए हाथ नहीं फैलाएगी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि लाड़ली बहना योजना अब केवल मध्यप्रदेश में नहीं बल्कि देशभर में प्रेरणा बन रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...