Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Board Exams: MP बोर्ड परीक्षा 2025: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Uncategorized

Board Exams: MP बोर्ड परीक्षा 2025: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

MP बोर्ड परीक्षा 2025: हाईस्कूल और

अब 8 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Board Exams: भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 8 जून 2025 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित थी।


केवल अनुत्तीर्ण विषयों के लिए मान्य होगी विस्तारित तिथि

मंडल के सचिव ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण विषयों के लिए मान्य होगी। यानी वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इस द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश यथावत

सचिव ने यह भी बताया कि परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में जारी सभी दिशा-निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। छात्र आवेदन भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही ढंग से भरें।


छात्रों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह

मंडल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना आवेदन पूर्ण करें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...