Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Suicide: फांसी लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: फांसी लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर शिक्षक

झूले की रस्सी से फंदे पर लटका हुआ मिला शव

Suicide: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर वार्ड इंदिरा कॉलोनी में शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शिक्षक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तत्काल ही उन्हें फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का रविवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात सुप सिंह पिता गोरक सिंह ठाकुर उम्र 59 वर्ष निवासी चंद्रशेखर वार्ड इंदिरा कॉलोनी थाना कोतवाली अपने ही घर में झूले की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके हुए परिजनों को दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतर कर जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सुप सिंह शासकीय शिक्षक थे। शनिवार रात घर में झूले की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जैसे ही परिवार के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्हें तत्काल ही फांसी के फंदे से नीचे उतरकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव का रविवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वही सुप सिंह किन कारणों से फांसी लगाई है या इसके पीछे कुछ और वजह है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...