Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized No vehicle zone: भोपाल का वन विहार आज से बना ‘नो-व्हीकल जोन’, अब गोल्फ कार्ट और साइकिल से होगा सफर
Uncategorized

No vehicle zone: भोपाल का वन विहार आज से बना ‘नो-व्हीकल जोन’, अब गोल्फ कार्ट और साइकिल से होगा सफर

भोपाल का वन विहार आज से बना

No vehicle zone: भोपाल। 1 अक्टूबर से राजधानी का मशहूर वन विहार नेशनल पार्क पूरी तरह नो-व्हीकल जोन बन गया है। अब न तो कोई कार, बाइक और बस पार्क के अंदर जा सकेगी। पर्यटक यहां घूमने के लिए 40 गोल्फ कार्ट, साइकिल और पैदल भ्रमण का विकल्प चुन सकेंगे।

यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कई बार टूरिस्ट अपनी गाड़ियों के हॉर्न की तेज आवाज से जानवरों और अन्य पर्यटकों को परेशान करते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने यह कदम उठाया।

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन विहार में ही राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत करेंगे।


🚐 हर 10 मिनट में उपलब्ध होंगे गोल्फ कार्ट

  • पार्क में कुल 40 गोल्फ कार्ट चलेंगी।
    • 32 हॉप-ऑन हॉप-ऑफ सिस्टम पर लगातार चलेंगी।
    • 8 (6-सीटर) कार्ट बुकिंग पर 3 घंटे के लिए उपलब्ध होंगी।
  • दोनों गेट से हर 10 मिनट पर संचालन होगा।
  • सभी व्यू पाइंट पर 30 सेकेंड से 1 मिनट का ठहराव रहेगा।

🚲 पैदल और साइकिल से भी घूमने की सुविधा

  • पार्क में पर्यटकों को 150 नई साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • पैदल भ्रमण और शाकाहारी सफारी की सुविधा भी जारी रहेगी।

💰 किराया और शुल्क

  • पैदल – ₹25
  • साइकिल (अपनी) – ₹30
  • वन विहार की साइकिल – ₹40
  • गोल्फ कार्ट (1 व्यक्ति) – ₹60
  • पूरी गोल्फ कार्ट (6 व्यक्ति) – ₹400
  • शाकाहारी सफारी (1 व्यक्ति) – ₹100
  • पूरी सफारी (6 व्यक्ति) – ₹1000
  • 5 साल तक बच्चे – फ्री
  • 5-12 साल तक बच्चे – ₹30

🎟 बायोडिग्रेडेबल वैंड और पार्किंग शुल्क

  • अलग-अलग रंग के बायोडिग्रेडेबल वैंड दिए जाएंगे ताकि भ्रम न हो।
  • पार्किंग शुल्क –
    • टू-व्हीलर: ₹10
    • हल्के चार-पहिया: ₹20
    • मिनी बस/बस: ₹30 (3 घंटे तक, बाद में शुल्क बढ़ेगा)

📈 पर्यटकों की संख्या

  • 2024: 7,19,641
  • 2025: 8,63,733
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...