Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Rescue: सर्पमित्र ने कोबरा का किया रेस्क्यू
Uncategorized

Rescue: सर्पमित्र ने कोबरा का किया रेस्क्यू

सर्पमित्र ने कोबरा का

घर में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा सांप

Rescue: बैतूल। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम भडूस में कल रात लगभग 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई थी जब स्थानीय निवासी तरुण सूर्यवंशी के घर में एक 5 फीट लंबा खतरनाक कोबरा सांप नजर आया। अचानक सांप को देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत सर्पमित्रों को सूचित किया गया।


सुरक्षित रूप से किया रेस्क्यू


सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ कोबरा सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। कोबरा की लंबाई और फूर्ति को देखते हुए रेस्क्यू करना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विशाल ने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।


कोबरा को जंगल में छोड़ा


रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा के कार्य की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। सर्पमित्रों की सलाह है कि अगर घर में कोई भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत किसी प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...