Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Death: एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत
Uncategorized

Death: एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत

एक्सीडेंट में घायल

आर्मी की तैयारी कर रहा था युवक

Death: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरमुह और लालावाडी के बीच सडक़ दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था जहां से भोपाल रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे भोपाल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पिता कृष्णा डोंगरे उम्र 20 वर्ष ग्राम नाहिया थाना आमला का निवासी था। वह गुरुवार रात 7 से 8 बजे के करीब बाइक से अपने परिजन को ग्राम तिरमुह छोडऩे गया था और छोडक़र अपने घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में ग्राम तिरमुह और लालावाडी के बीच युवक सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो। घटना के बाद जब राहगीरों ने युवक को घायल हालत में वहां पड़ा हुआ देखा तो युवक को गंभीर हालत में पहले आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था और परिजनों को सूचना दी गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था।
जिला अस्पताल में भी युवक की हालत में सुधार नहीं होने का कारण युवक को जिला अस्पताल से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया था। गंभीर हालत में युवक को भोपाल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक बैतूल में किराए से रहता था और आर्मी की तैयारी कर रहा था। युवक को मिलाकर दो भाई हैं जिसमें यह छोटा भाई था। फिलहाल मृतक के शव का शुक्रवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं युवक सडक़ दुर्घटना में कैसे घायल हुआ है किसी अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मारी है या फिर युवक खुद ही अनियंत्रित होकर गिर गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...