Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले तेज आंधी-तूफान, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Uncategorized

Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले तेज आंधी-तूफान, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले

Monsoon:भोपाल/उज्जैन | मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बहुत करीब है। भारतीय मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 16 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दे दी है। रविवार को मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर सहित 47 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

🌪️ उज्जैन में आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

उज्जैन जिले में बीते शुक्रवार और शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

  • बड़नगर तहसील क्षेत्र में टीन शेड उड़ गए और कई पेड़ गिर पड़े।
  • रेलवे ट्रैक पर पेड़ों के गिरने से दो ट्रेनें प्रभावित हुईं।

🚆 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

  • बड़नगर-इंदौर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से महू जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोका गया।
  • शनिवार को बेरछा और पीर अमरुद स्टेशन के बीच भी ऐसा ही हादसा हुआ, जिससे भोपाल-दाहोद ट्रेन (क्र. 19340) को करीब 1 घंटे तक रोकना पड़ा।
  • रतलाम रेल मंडल के PRO खेमराज मीणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर तुरंत राहत कार्य किए। हालांकि यात्रियों को थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर उज्जैन के आंधी-तूफान के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ट्रेनें ट्रैक पर रुकी नजर आ रही हैं, उड़ते टीन शेड और गिरते पेड़ों के बीच लोग जान बचाते नजर आ रहे हैं।

🌡️ गर्मी और लू से भी सतर्क रहने की सलाह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने लू और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है:

  • बाहर निकलने से पहले भरपेट भोजन और पानी पिएं।
  • सिर और कान को सूती कपड़े से ढकें।
  • नमक-शक्कर युक्त पेय, नींबू पानी, आम का पना और मट्ठा ज्यादा पिएं।
  • केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...