Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Case registered: चोरी की बिजली से करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
Uncategorized

Case registered: चोरी की बिजली से करंट लगने से हुई थी युवक की मौत

चोरी की बिजली से करंट लगने से हुई थी

बिजली कंपनी ने किया प्रकरण दर्ज, पुलिस भी करेगी मामला दर्ज

Case registered: बैतूल। बिजली चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। और यही बिजली चोरी एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई है। कल करंट लगने से फूलेसिंह बारस्कर उम्र 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में बिजली कंपनी ने जब जांच की तो पता चला कि किसान के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी और नंगे तार डले होने के कारण फूलेसिंह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने भी इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।


अवैध कनेक्शन से लगे करंट से हुई थी मौत


चिचोली थाना क्षेत्र के झापल गांव में कल फूलेसिंग बारस्कर उम्र 35 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी के उत्तर संभाग के महाप्रबंधक अभय गोप ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किसान शेख मुख्तार के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। वही तार मेढ़ पर डले थे जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी।


1 हजार फीट लंबा खींचा था तार


मौके पर जांच करने गए चूनाहजूरी के जेई बलराम पंवार ने बताया कि घटना स्थल चिचोली डीसी में आता है। उन्होंने मौके पर देखा कि किसान शेख मुख्तार की गन्नाबाड़ी के पास नंगा तार पड़ा हुआ है। जब उन्होंने जांच की तो बस्ती से लगभग 1 हजार फीट लंबा तार खींचकर बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने जब ग्रामीणों से चर्चा की तो पता चला कि खेत में आने वाले जानवरों को रोकने के लिए नंगे बिजली के तारों के माध्यम से करंट फैलाया था। हालांकि घटना के बाद किसान ने तार का कुछ हिस्सा काट दिया था। विभाग ने तार और कंडक्टर जब्त कर लिए हैं और किसान के विरूद्ध बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया है।


पुलिस भी करेगी मामला दर्ज


चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। श्री पटेल ने कहना है कि परिवार शोकाकुल है जिसके कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अवैध कनेक्शन के कारण युवक को करंट लगा होगा तो इसको लेकर पुलिस विभाग और परिजनों के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।


निर्माण कार्य के दौरान लगा करंट


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी 26 वर्षीय सतीश पिता प्रकाश गुलरिये गुजरात की उर्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ पाइपलाइन परियोजना में काम कर रहा था। 21 जून की रात चिचोली में कार्य करते समय उसे अचानक करंट लग गया। घटना में सतीश के बाएं हाथ में झुलसने के निशान आए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


खेत में लटकते विद्युत तारों से हुआ हादसा


दूसरी घटना 22 जून की सुबह की है। चिचोली क्षेत्र के गोधना गांव निवासी 25 वर्षीय सतीश पिता गोरेलाल भालावी अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही नीचे लटकती बिजली की तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। युवक के दाहिने हाथ में जलने के निशान पाए गए हैं। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से ग्रामीणों ने अपील की है कि खेतों और बस्तियों में लटकती तारों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...