Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Breaker: अवैध स्पीड ब्रेकर पर नगर पालिका मौन
Uncategorized

Breaker: अवैध स्पीड ब्रेकर पर नगर पालिका मौन

अवैध स्पीड ब्रेकर

समाजसेवी करेंगे ब्रेकर उखाड़ने का काम

भाग-6
Breaker: बैतूल।
शहर में ठेकेदार और पार्षद मिलकर वार्डों सहित प्रमुख सडक़ों पर एक के बाद एक अवैध रूप से स्पीड ब्रेकर लगा रहे हैं लेकिन इस मामले में नगर पालिका परिषद सहित नगर पालिका अध्यक्ष का मौन रहना कहीं ना कहीं कई संदेहों को जन्म दे रहा है।


क्यों चुप नगर पालिका अध्यक्ष?


अब तो नागरिक यहां तक कहने लगे हैं कि प्लास्टिक के लगाए जा रहे इन अवैध स्पीड ब्रेकरों पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देना मिलीभगत को दर्शा रहा है। जागरूक नागरिकों का तो यहां तक कहना है कि अगर नपाध्यक्ष की मौन स्वीकृति नहीं है तो फिर इन्हें उखाडऩे के निर्देश क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा अवैध स्पीड ब्रेकरों को हटाने की कार्यवाही नहीं की जाएगी तो वह स्वयं ही इन्हें उखाडक़र फेंक देंगे।


अवैध कनेक्शन लेकर लगाएं ब्रेकर


मिली जानकारी के अनुसार टैगोर वार्ड, गणेश वार्ड सहित अन्य स्थानों पर अवैध रूप से जो प्लास्टिक के ब्रेकर लगाए गए हैं उनके लिए अवैध रूप से बिजली कनेक्शन सीधे बिजली खंबे से लिया जा रहा है जो कि बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। इस संबंध में पुलिस और विद्युत विभाग को हर उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरों से चेक करना चाहिए जहां यह ब्रेकर लगाए गए हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि ब्रेकर लगाए जाने के लिए कहां-कहां बिजली चोरी की गई है। ऐसा भी पता लगा है कि कुछ जगह तो लोगों के घरों से कनेक्शन लेकर ब्रेकर लगाए गए हैं यह भी अवैध कृत्य की श्रेणी में आता है।


इनका कहना….
स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए विधिवत प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं हुआ है। इसको लेकर मैं चेक करवाऊंगा। अगर प्रक्रिया के तहत कार्य नहीं हुआ है तो कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीएम एवं प्रभारी नपा सीएमओ, बैतूल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...