Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Blockade: सड़क की बदहाली को लेकर किया चक्काजाम
Uncategorized

Blockade: सड़क की बदहाली को लेकर किया चक्काजाम

सड़क की बदहाली

मंडई खुर्द में स्कूली बच्चों ने सड़क बनाने की मांग

Blockade: बैतूल। जिले की ग्राम पंचायत मंडाई खुर्द में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान होकर स्कूली बच्चों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रोड पर चक्काजाम कर दिया। बच्चों के साथ ग्रामीण भी इस आंदोलन में शामिल हुए। चक्काजाम करीब आधे घंटे तक चला, जिससे आवागमन बाधित रहा।


कीचड़ से सराबोर है मार्ग


बताया गया कि हाई स्कूल मंडाई खुर्द गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन स्कूल तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बारिश में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को फिसलने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे और ग्रामीण कीचड़ में गिर चुके हैं।


आज तक नहीं बनी सड़क


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते 5 वर्षों से सरपंच और सचिव को बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। सडक़ निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ, जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और बच्चों की मांग है कि जल्द से जल्द सडक़ निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...