Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Accident: एक्सीडेंट में घायल ससुर-दामाद की मौत
Uncategorized

Accident: एक्सीडेंट में घायल ससुर-दामाद की मौत

एक्सीडेंट में घायल

टक्कर मारकर फरार हो गया था अज्ञात वाहन

Accident: बैतूल। देवास और उज्जैन के बीच 18 जून को हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बैतूल जिले के एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी टवेरा वाहन उज्जैन दर्शन के लिए जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आठनेर निवासी 70 वर्षीय यशवंत राव शिंदे और उनके दामाद दादाराव गायकवाड उम्र 50 वर्ष निवासी बैतूल बाजार, सहित सात लोग उज्जैन दर्शन के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान देवास और उज्जैन के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी टवेरा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टवेरा पलट गई।
हादसे में यशवंत राव शिंदे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उज्जैन अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया। इनमें से रवि आवठे को फिर भोपाल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दादाराव गायकवाड को परिजन 26 जून की सुबह बैतूल जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक दादाराव के दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...