Sunday , 17 August 2025
Home Uncategorized Bhoomi Pujan: 8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन
Uncategorized

Bhoomi Pujan: 8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन

8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया

केंद्रीय मंत्री और विधायकों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

Bhoomi Pujan:आमला। ग्राम अंधारिया में केंद्रीय मंत्री डीडी उईके,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ,आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने 887 लाख लागत की सड़क का भूमिपूजन किया। बैतूल विधानसभा के ग्राम नाहिया से आमला विधानसभा के ग्राम अंधारिया होकर ग्राम नांदपुर तक 7 किलोमीटर सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 करोड़ 87 लाख की लागत से करवाया जाएगा। कार्यक्रम में मुल्ताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिप अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सरपंच मीनावती गडेकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर पीडब्ल्यूडी ई ई प्रीति पटेल ,जन अभियान परिषद प्रबंधक प्रिया चौधरी, आमला के प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में अंधारियां ग्राम के शहीदों,दिवंगत पूर्व सैनिकों और लोकतंत्र सैनानियों की प्रतिमा का अनावरण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में बैतूल से मुल्ताई जाने में 3 घंटे लगते थे। भाजपा शासन ने गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाकर विकास को गति दी है। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह गांव देश सेवा के लिए पूरे जिले में पहचाना जाता है। अंधारिया के शहीदों को नमन है। आपके वोट हमारे ऊपर कर्ज है विकास कार्यों से आपका कर्ज चुकाएंगे। आमला विधायक डॉक्टर विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि 7 किलो मीटर सड़क निर्माण से किसानों को फायदा होगा। परसोडा ,रमली , रंभाखेड़ी लालवाड़ी, नांदपुर सहित अन्य ग्राम आपस में सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hearing: मप्र में प्रमोशन नीति पर फिर अटका मामला, हाईकोर्ट में सुनवाई अब 9 सितंबर को

Hearing:भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 9 साल बाद पदोन्नति मिलने की...

NGO: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की आरएसएस की प्रशंसा, बताया दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ

NGO: नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल...

Announcement: जीएसटी 2.0 : मोदी सरकार का बड़ा टैक्स सुधार ऐलान

Announcement: नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में केंद्र...

Inauguration: पीएम मोदी ने किया देश के पहले 8-लेन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले- लोकल खरीदो, लोकल बेचो

Inauguration: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (17 अगस्त) को दिल्ली...