Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Bhoomi Pujan: 8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन
Uncategorized

Bhoomi Pujan: 8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन

8 करोड़ 87 लाख की सड़क का किया

केंद्रीय मंत्री और विधायकों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

Bhoomi Pujan:आमला। ग्राम अंधारिया में केंद्रीय मंत्री डीडी उईके,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ,आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने 887 लाख लागत की सड़क का भूमिपूजन किया। बैतूल विधानसभा के ग्राम नाहिया से आमला विधानसभा के ग्राम अंधारिया होकर ग्राम नांदपुर तक 7 किलोमीटर सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 करोड़ 87 लाख की लागत से करवाया जाएगा। कार्यक्रम में मुल्ताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिप अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सरपंच मीनावती गडेकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर पीडब्ल्यूडी ई ई प्रीति पटेल ,जन अभियान परिषद प्रबंधक प्रिया चौधरी, आमला के प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में अंधारियां ग्राम के शहीदों,दिवंगत पूर्व सैनिकों और लोकतंत्र सैनानियों की प्रतिमा का अनावरण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में बैतूल से मुल्ताई जाने में 3 घंटे लगते थे। भाजपा शासन ने गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाकर विकास को गति दी है। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह गांव देश सेवा के लिए पूरे जिले में पहचाना जाता है। अंधारिया के शहीदों को नमन है। आपके वोट हमारे ऊपर कर्ज है विकास कार्यों से आपका कर्ज चुकाएंगे। आमला विधायक डॉक्टर विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि 7 किलो मीटर सड़क निर्माण से किसानों को फायदा होगा। परसोडा ,रमली , रंभाखेड़ी लालवाड़ी, नांदपुर सहित अन्य ग्राम आपस में सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...