Thursday , 5 March 2026
Home Uncategorized Cleaning Team:स्वच्छता टीम चकाचक की शहर की सड़कें
Uncategorized

Cleaning Team:स्वच्छता टीम चकाचक की शहर की सड़कें

स्वच्छता टीम चकाचक

Cleaning Team बैतूल। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खण्डेलवाल का प्रथम नगर आगमन कल हुआ। इस दौरान चक्कर रोड से जुलूस ने नगर में प्रवेश किया। श्री खण्डेलवाल का थाना चौक से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान फूल माला और जिलेटिन इधर-उधर सडक़ पर बिखर गई थी जिससे सडक़ पर कचरा ही कचरा हो गया था।
नगर पालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया एवं स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी के निर्देशन में स्वच्छता टीम ने चंद घंटों में ही सडक़ों को साफ कर दिया। स्वच्छता निरीक्षकद्वय ने बताया कि आगे-आगे जुलूस चल रहा था वहीं पीछे-पीछे नगर पालिका की सफाई टीम भर बारिश में सडक़ को जहां साफ कर रही थी वहीं कचरा गाडिय़ों में कर्मचारियों द्वारा कचरा डाला जा रहा था जिससे चंद घंटों के भीतर ही जहां-जहां से जुलूस निकला था उस सडक़ को चकाचक कर दिया। इससे पहले भी शहर में जितने भी बड़े आयोजन हुए नगर पालिका सीएमओ श्री मटसेनिया के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक श्री धनेलिया, श्री सोनी के नेतृत्व में सफाई टीम द्वारा सडक़ों को चकाचक कर दिया गया था। इतने बड़े आयोजन के बाद इतनी जल्दी सडक़ पर से कचरा उठा लेने से शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन, सफाई टीम की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heat wave: मध्य प्रदेश में अप्रैल–मई में चलेगी लू

मार्च में पारा बढ़ेगा, लेकिन हीट वेव का अलर्ट नहीं, होली पर...

Avoidance of colors: होली में केमिकल रंगों से बचाव: पहले करें तैयारी, फिर खेलें सुरक्षित रंग

त्वचा, बाल और आंखों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की सलाह, अस्पताल...

Illegal mining: तीसरी लाइन निर्माण के बीच शासकीय नाला पर अवैध खनन का आरोप

घोड़ाडोंगरी में रेलवे ठेकेदार के खिलाफ जांच, तहसील न्यायालय में पेश हुआ...

Tax free: ‘शतक’ फिल्म मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, राष्ट्रसेवा के संदेश वाली फिल्म...