Monday , 16 March 2026
Home Uncategorized Negligence: गुजरात: वडोदरा-आणंद ब्रिज हादसे में 15 की मौत, 4 अब भी लापता: प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Uncategorized

Negligence: गुजरात: वडोदरा-आणंद ब्रिज हादसे में 15 की मौत, 4 अब भी लापता: प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

गुजरात: वडोदरा-आणंद ब्रिज हादसे में

Negligence: वडोदरा/आणंद। गुजरात के वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल के अचानक टूट जाने से एक भीषण हादसा हो गया है। बुधवार सुबह पुल के एक हिस्से के ढह जाने से कई वाहन नदी में समा गए। अब तक 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ट्रैफिक के दौरान टूटा पुल, कई वाहन गिरे नदी में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बुधवार सुबह ट्रैफिक के दौरान हुआ, जब पुल का एक हिस्सा अचानक टूट गया। इस दौरान दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गए। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर फंस गया था, जिसे बाद में हटाया गया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 13 शव बुधवार को, जबकि 2 शव गुरुवार सुबह NDRF द्वारा बरामद किए गए। एक बच्चे का शव मिल चुका है, जबकि एक अन्य बच्चा अब भी लापता है।

45 साल पुराना पुल, पहले भी जर्जर पाया गया था

महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल का निर्माण वर्ष 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया गया था। 2015 में इसकी स्थिति जर्जर घोषित की गई थी, जिसके बाद बेयरिंग बदले गए थे। लेकिन, पुल की समग्र मरम्मत नहीं की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी कमजोर रही थी।

हादसे के बाद स्थानीयों में आक्रोश

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। एक युवक ने बताया, “हम सुबह से खुद बचाव में जुटे थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पुल की जर्जर हालत की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन ने नजरअंदाजी की, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। लोगों ने इस त्रासदी के लिए प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

दक्षिण गुजरात से सौराष्ट्र का संपर्क टूटा

गंभीरा पुल टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे जिलों का सीधा संपर्क सौराष्ट्र से कट गया है। अब इन जिलों से सौराष्ट्र पहुंचने के लिए अहमदाबाद होकर जाना पड़ेगा, जिससे यात्रा में घंटों का समय और अधिक खर्च हो रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Increase: फरवरी में थोक महंगाई 2.13% पर पहुंची

12 महीने के उच्च स्तर पर WPI, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा...

Intense heat: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का असर

भोपाल में घरों पर ग्रीन नेट, बड़े शहरों में दोपहर में सन्नाटा,...

Meeting: आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक संपन्न

जाति आधारित भेदभाव खत्म करने और चुनावों में जातिगत विश्लेषण रोकने का...

Campaign: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं की होगी जांच

अखाड़ा परिषद ने शुरू करने की कही ‘कालनेमी अभियान’, संदिग्ध लोगों की...