Sunday , 14 September 2025
Home बैतूल आस पास Dekhe video:ताप्ती सरोवर के ओव्हरफ्लो होने पर मनाया उत्सव
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Dekhe video:ताप्ती सरोवर के ओव्हरफ्लो होने पर मनाया उत्सव

मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, पूजन करने श्रद्धालुओं की लगी भीड़

मुलताई। नगर में प्रतिवर्ष बारिश में सरोवर पूरा भरकर ओवरफ्लो होता है जो नगर का वर्षा उत्सव कहलाता है। प्रतिवर्ष श्रद्धालु ओवरफ्लो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। विगत दो तीन दिन से लगातार बारिश के बाद ताप्ती सरोवर शनिवार दोपहर अंतत: ओवरफ्लो हो गया जिससे सरोवर से होता हुआ पानी नीचे की ओर सीढय़िों से गिरता हुआ आकर्षक नजर आ रहा है।

नगर में ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो होने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में नगरवासी श्रद्धालु पूजन हेतू ताप्ती तट पर पहुंचे तथा पूजन कर तासी जल का आचमन किया। ओवर फ्लो के साथ ही मां ताप्ती के मंदिर में गर्भगृह में भी पानी पहुंच गया जिससे श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

देखे वीडियो

मां ताप्ती के दर्शन जहां लोग मार्ग से ही कर रहे हैं वहीं पुजारी द्वारा द्वार पर बैठकर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ताप्ती सरोवर जुलाई के अंत में ही ओवरफ्लो हो गया है जिससे नगरवासियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। युवा वर्ग जहां ओवरफ्लो के सामने मोबाईल से फोटो ले रहे हैं साथ ही पानी में भीगकर पूरा आनंद भी उठा रहे हैं।

युवाओं ने बताया कि ओवरफ्लो का लंबे समय से इंतजार रहता है तथा ओवरफ्लो में भीगने का मजा ही कुछ अलग होता है। इधर धीरे धीरे ओवरफ्लो की रफ्तार बढ़ते जा रही है। ताप्ती तट पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह जहां ताप्ती सरोवर लगभग भर चुका था वहीं दोपहर हल्का ओवरफ्लो प्रारंभ हो गया जो लगभग 4 बजे तेज गति से बहने लगा जिसके बाद रात तक सरोवर तेजी से ओवरफ्लो होने लगा जिसके लिए बड़ी संख्या में नगरवासी ताप्ती तट पर पहुंचे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:ताराचंद लहरपुरे का निधन

गुरुवार को धामनगांव में होगा अंतिम संस्कार बैतूल। धामनगांव निवासी ताराचंद लहरपुरे...

Big breaking:बैतूल एसपी का तबादला,आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

निश्चल झारिया का मुरैना,वीरेंद्र जैन का बैतूल हुआ तबादला बैतूल : देर...

Accident:बैतूल में नागपुर की तीर्थ यात्रियों से ट्रेवलर पलटी,21 घायल

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है बैतूल: नागपुर...

breaking news:रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव

प्रेम पसंग का जताया जा रहा संदेह, हरदा जिले की है युवती...