Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Rally: कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ निकाली रैली
Uncategorized

Rally: कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ निकाली रैली

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली नारे के साथ

प्रदेश अध्यक्ष जीतूू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार हुए शामिल

Rally: बैतूल। जिले की सियासत में आज कांग्रेस ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बैतूल पहुंचकर वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और जिले भर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवाजी ऑडिटोरियम में आमसभा का आयोजन हुआ जिसे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर बोले।


मंच पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, पीआर बोड़खे, प्रताप सिंह उइके, धरमूसिंह सिरसाम, कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्रा, विजय आर्य, सोनू खनूजा, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, प्रशांत राजपूत, लवलेश राठौर, मोनू बडोनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। आमसभा के बाद रैली के माध्यम से कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...