Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Statement: कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी का बयान: किसानों के हित से समझौता नहीं
Uncategorized

Statement: कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी का बयान: किसानों के हित से समझौता नहीं

कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी का बयान

Statement: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मशहूर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी पर आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन हितों की रक्षा के लिए अगर उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई बड़ी कीमत चुकानी पड़ी, तो वे इसके लिए तैयार हैं।

किसानों का हित सर्वोपरि


पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।”

अमेरिका-भारत व्यापारिक तनाव


यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारतीय कृषि उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। 7 अगस्त से 25% टैरिफ लागू हो चुका है और 27 अगस्त से अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होगा। भारत ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचेगा।

सरकार का संदेश


अमेरिका के इस कदम के बीच पीएम मोदी का यह बयान साफ संकेत देता है कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कठोर और साहसिक कदम उठाने को तैयार है, भले ही इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव या व्यक्तिगत राजनीतिक कीमत चुकानी पड़े।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...