Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Discussion: प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे सिंधिया
Uncategorized

Discussion: प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे सिंधिया

प्रदेश अध्यक्ष के निवास

भाजपा संगठन को लेकर हुई गहन चर्चा

Discussion: भोपाल(ब्यूरो)। आज प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर पहुंचे। श्री खण्डेलवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच भाजपा संगठन को लेकर गहन चर्चा हुई। श्री खण्डेलवाल संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।


श्री खण्डेलवाल जहां भाजपा पदाधिकारियों, भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा कर रहे हैं तो इसके साथ ही भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि श्री खण्डेलवाल पार्टी गाइडलाइन के अनुसार संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी यही सलाह दी है कि पार्टी परिवार है और कार्यकर्ता परिवार के सदस्य हैं। सभी से तालमेल कर पार्टी को आगे बढ़ाएं।


गौरतलब है कि श्री खण्डेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिल्ली गए थे जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी मध्यप्रदेश में भाजपा को आगे कैसे बढ़ाया जाए? इसके लिए वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...