Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Birthday celebration: धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव
Uncategorized

Birthday celebration: धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा

गंज श्री राधा-कृष्ण मंदिर में होगा आयोजन

Birthday celebration: बैतूल। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर बैतूल शहर के गंज में स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

श्री राधा-कृष्ण मंदिर समिति गंज के प्रमुख पदाधिकारी और समाजसेवी अशोक दीक्षित ने बताया कि 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रात्रि में 9 बजे से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाएगा एवं उन्हें भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही आरती कर महाप्रसादी वितरित की जाएगी। श्री दीक्षित ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...