Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Ruckus: शराब के नशे में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी ने किया हंगामा
Uncategorized

Ruckus: शराब के नशे में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी ने किया हंगामा

शराब के नशे में धार्मिक कार्यक्रम में

मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

Ruckus: नर्मदापुरम। शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शराब के नशे में पहुंचे पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा कर दिया। मामला रविवार रात करीब 10:45 बजे का है, जब पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रूपेश नरवरे हैप्पी मैरिज गार्डन स्थित दादाजी धूनी वाले के दरबार में पहुंचा और सेवादारों से विवाद करने लगा।

दरबार के सेवादार साहब सिंह के मुताबिक, रूपेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में आया था और उसके मुंह से शराब की तीव्र गंध आ रही थी। उसने भोजन कक्ष में थाली ली, लेकिन खाना अधूरा छोड़कर फेंकने लगा। सेवादारों ने टोका तो वह वर्दी की धौंस दिखाते हुए झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देने लगा।

बताया गया कि रूपेश इससे पहले भी शुक्रवार और शनिवार को नशे की हालत में — कभी वर्दी में, कभी सिविल ड्रेस में — दरबार में आ चुका था। सेवादारों ने पहले चेतावनी दी थी, लेकिन उसने रविवार को फिर वही हरकत दोहराई।

सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और रूपेश को थाने लाकर उसकी मेडिकल जांच कराई। टीआई ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि नर्मदापुरम-इटारसी विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और होम डिलीवरी का मुद्दा पहले भी विधानसभा में गूंज चुका है। विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि नर्मदापुरम, इटारसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बेची और घर-घर पहुंचाई जा रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...