Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Rescue: बाइक के मास्क में बैठा था कोबरा
Uncategorized

Rescue: बाइक के मास्क में बैठा था कोबरा

बाइक के मास्क में

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू

Rescue: बैतूल। कल देर रात रामनगर निवासी गोपाल बर्डे के मकान में उस समय हडक़ंप मच गया जब उनकी पल्सर बाइक के मास्क से फुफकारने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि बाइक के हैंडल मास्क के अंदर एक जहरीला कोबरा छिपा हुआ है। डर के मारे परिवार ने तुरंत सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाइक के मास्क में कोबरा फंसा हुआ था और फुफकार रहा था। रात के अंधेरे और संकरी जगह होने के बावजूद विशाल ने बिना समय गंवाए सावधानी पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के दौरान मोहल्ले के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और सांसें थामे पूरा घटनाक्रम देख रहे थे। कोबरा को पकडऩे के बाद विशाल ने उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया। उनकी तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।
विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर गर्म और सूखी जगह की तलाश में घरों, वाहनों और अन्य संकरे स्थानों में घुस जाते हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। यदि किसी को सांप दिखाई दे तो खुद छेड़छाड़ न करें, तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल तो बना, लेकिन समय पर रेस्क्यू से बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...