Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Bhoomi Pujan: मध्य प्रदेश में बनेंगे हाई स्पीड ट्रेनों के कोच
Uncategorized

Bhoomi Pujan: मध्य प्रदेश में बनेंगे हाई स्पीड ट्रेनों के कोच

मध्य प्रदेश में बनेंगे हाई

Bhoomi Pujan: भोपाल : मध्य प्रदेश में रक्षा बंधन से पहले महिला सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार ने कई बड़े फैसले और कार्यक्रमों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान करीब ₹109 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें शिक्षा, सड़क, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और आवास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडलों की बहनों से राखी बंधवाई और “लाड़ली बहना” योजना के तहत जल्द ही अगली किश्त जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होगा, जहां मेट्रो और वंदे भारत के कोच तैयार किए जाएंगे।

मुख्य परियोजनाएं:

  • ₹47.15 करोड़ और ₹26.35 करोड़ की लागत से दो नए सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।
  • ₹8.29 करोड़ से मोदी का चोपड़ा बावड़ी का जीर्णोद्धार।
  • ₹3.78 करोड़ से सिंहस्थ 2028 पूर्व सड़क निर्माण।
  • ₹1.51 करोड़ से पॉलीटेक्निक कॉलेज में नई वर्कशॉप और कंप्यूटर लैब।
  • ₹90 लाख की लागत से गांवों में सीसी रोड और नाली निर्माण।

सीएम ने प्रदेशवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान को उत्साह से मनाने की अपील की और कहा कि अगले एक साल में 5 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...