Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Tiranga Rally: 12 हजार बच्चों ने तिरंगे संग दिखाई देशभक्ति
Uncategorized

Tiranga Rally: 12 हजार बच्चों ने तिरंगे संग दिखाई देशभक्ति

12 हजार बच्चों ने तिरंगे संग दिखाई

बारिश में झूमते नजर आए स्कूली बच्चे

Tiranga Rally:बैतूल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बैतूल में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली में जिले के सभी स्कूलों से लगभग 12 हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बारिश के बीच बच्चों का जोश देखने लायक था। हाथों में तिरंगा लिए वे देशभक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। यात्रा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।


रैली की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुन: स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज बैतूल में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों स्कूली बच्चों ने देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।


रैली को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि शहर के सभी स्कूलों से करीब 12,000 छात्र-छात्राएं इस रैली में शामिल हुए। रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। बारिश ने रैली के समापन को और भी खास बना दिया। भीगते हुए भी बच्चों और अतिथियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लहराते हुए वे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच देशभक्ति गीतों पर थिरकते रहे।


इन मार्गों से होगी गुजरी रैली


तिरंगा यात्रा आज सुबह 9:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिवाजी चौक, एसपी ऑफिस चौक, तांगा स्टैंड गंज, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक, मैकेनिक चौक, नेहरू पार्क, कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, पहलवान बाबा दरगाह होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। नगर पालिका ने मार्ग पर सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए थे। इस विशाल तिरंगा यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का भी सक्रिय सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के बाद नगर पालिका की टीम ने स्टेडियम में तत्काल साफ सफाई कर चकाचक कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...