Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized History: मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार, एमपी के इतिहास में पहली बार
Uncategorized

History: मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार, एमपी के इतिहास में पहली बार

मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का

पीएमओ के भरोसे पर मिली मंजूरी, अगस्त 2026 तक रहेंगे पद पर

History: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। गुरुवार शाम सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव को इकट्ठे एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। अब वे अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे।

आखिरी समय में हुआ फैसला

अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। शुक्रवार उनका आखिरी वर्किंग डे था। अंतिम समय तक यह अटकलें जारी थीं कि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी। बताया जा रहा है कि पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद शाम करीब छह बजे प्रदेश सरकार ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा और डेढ़ घंटे बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी सेवा अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी।

पीएमओ की पसंद और भरोसा

अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय का भरोसेमंद अफसर माना जाता है। उन्होंने 2015 में पीएमओ में संयुक्त सचिव रहते हुए कई मंत्रालयों के बीच समन्वय का काम संभाला था। बाद में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव रहते हुए उन्होंने पीएम गति शक्ति परियोजना को गति दी। दिल्ली में उन्हें “हाईवे मैन” भी कहा जाता है।

प्रशासनिक छवि और कार्यशैली

ग्वालियर के मूल निवासी अनुराग जैन अपनी सादगी और कामकाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। सहकर्मियों के प्रति व्यवहारिक और काम को समय पर डिलीवर करने वाले अधिकारी माने जाते हैं। 4 अक्टूबर 2024 को वे पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। उनकी साफ-सुथरी छवि और तेज़ प्रशासनिक कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें एकमुश्त एक साल का सेवा विस्तार मिला है।

पहले के मुख्य सचिवों से अलग

इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा को छह महीने और इकबाल सिंह बैंस को दो बार छह-छह महीने का विस्तार दिया गया था। लेकिन अनुराग जैन पहले अधिकारी हैं जिन्हें सीधे एक साल का एक्सटेंशन मिला है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...