Saturday , 25 April 2026
Home Uncategorized Cloud burst: रुद्रप्रयाग में बादल फटा, कई क्षेत्रों में भारी नुकसान
Uncategorized

Cloud burst: रुद्रप्रयाग में बादल फटा, कई क्षेत्रों में भारी नुकसान

रुद्रप्रयाग में बादल फटा

Cloud burst: रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग की बसुकेदार तहसील अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में शुक्रवार रात बादल फटने की घटना हुई। इस आपदा से कई गांव प्रभावित हुए हैं और मकान, वाहन, खेती की भूमि व सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

प्रभावित क्षेत्र और नुकसान

  • स्यूर गांव में एक मकान ढह गया और एक बोलेरो वाहन बह गया।
  • बड़ेथ, बगड़धार और तालजामनी गांवों के गदेरे में मलबा और पानी भर गया।
  • किमाणा गांव में खेती की जमीन और सड़कों पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आया।
  • अरखुण्ड क्षेत्र में मछली तालाब और मुर्गी फार्म बह गए।
  • छेनागाड़ बाजार में मलबा भर गया और कई वाहन बह गए।
  • छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांव में कुछ लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।

प्रशासन की तत्परता

जिलाधिकारी प्रतीक जैन आपदा कंट्रोल रूम से लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

सड़कें और यातायात प्रभावित

भारी बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास पानी राजमार्ग पर आ गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

रास्ता खोलने का अभियान

NH, PWD और PMGSY की टीमें लगातार मलबा हटाने और वैकल्पिक मार्ग खोलने में लगी हैं। प्रशासन प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री और बचाव दल पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...