Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Trouble: दुनावा में बैल बाजार बंद होने से बढ़ी किसानों की परेशानी
Uncategorized

Trouble: दुनावा में बैल बाजार बंद होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

दुनावा में बैल बाजार बंद होने से बढ़ी

जनसुनवाई में किसानों ने की बाजार प्रारंभ करने की मांग

Trouble: मुलताई। विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी दुनावा पंचायत में वर्षों से बैल बाजार लग रहा है जहां दूर दूर से किसान आकर बैलों की खरीदी बिक्री करते हैं। विगत कुछ समय पूर्व बैल बाजार प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया है जिससे दुनावा सहित आसपास के कई गांवों के किसान परेशान हो गए हैं। इधर बैल बाजार बंद होने से पंचायत को भी राजस्व की क्षति हो रही है। पूरे मामले में पंचायत एवं किसानों द्वारा मंगलवार मुलताई में जनसुनवाई के दौरान ज्ञापन के माध्यम से पुन: बैल बाजार प्रारंभकरने की मांग की गई है। सरपंच नीलम पलाश कड़वे ने बताया कि दुनावा पंचायत का रख रखाव बैल बाजार से प्राप्त राजस्व से संचालित होता है लेकिन प्रशासन द्वारा बिना ठोस कारण के अचानक बैल बाजार बंद करा दिया गया है जिससे एक तरफ जहां पूरे क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है वहीं पंचायत को भी राजस्व की क्षति हो रही है।
सरपंच द्वारा एसडीएम से बैल बाजार प्रारंभ करने की मांग की गई है। इधर किसानों चेतन, शिवाजी मनीराम, बलराम, कुंदन पंवार, रामजी, नीलू पंवार, नान्हू कौशिक , अर्जुन पंवार, अनिल सरोदे सहित बड़ी संख्या में किसानों ने बताया कि बैल बाजार बंद होने से किसानों को मवेशी की खरीदी बिक्री की परेशानी हो रही है जिससे बाजार प्रारंभ कराया जाए। गौरतलब है कि दुनावा में विगत 70 वर्षों से बैल बाजार संचालित हो रहा है जिसमें दुनावा सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र से किसान पहुंचकर बैलों की खरीदी बिक्री करते हैं लेकिन विगत कुछ समय पूर्व प्रशासन द्वारा अचानक बैल बाजार बंद कराने का फरमान जारी करने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...