Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Fire: दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग
Uncategorized

Fire: दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग

दिल्ली से इंदौर आ

Fire: नई दिल्ली। दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 को रविवार को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में लौटना पड़ा। कॉकपिट में विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला, जिसके बाद पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर एक इंजन पर ही विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अलार्म बजते ही पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया और विमान को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। रनवे पर पहले से तैनात फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने विमान की जांच की। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।

विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और इंजीनियरों की टीम तकनीकी जांच कर रही है। एयर इंडिया ने कहा है कि पैसेंजर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...