Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Tariff dispute: भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर सियासत गर्म
Uncategorized

Tariff dispute: भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर सियासत गर्म

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद

इंदौर में उठी फास्ट फूड आउटलेट बंद करने की मांग

Tariff dispute: इंदौर/भोपाल। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

विजयवर्गीय ने युवाओं से की स्वदेशी की अपील

इंदौर के एक निजी स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवाओं से स्वदेशी खानपान अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “भारत की युवा आबादी पूरी अमेरिका की जनसंख्या के बराबर है। अगर युवा ठान लें तो अमेरिका को झुका सकते हैं।”
उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में ट्रंप को ‘फूफा’ कहकर संबोधित किया और कहा कि आत्मनिर्भरता से ही अमेरिका को जवाब मिलेगा। उन्होंने अपील की – “पिज्जा हट का पिज्जा छोड़ो और इंदौर का देसी पिज्जा खाओ, स्टारबक्स छोड़ो और मोहल्ले की चाय पियो। यही असली स्टेटस सिंबल है।”

कांग्रेस ने की आउटलेट्स बंद करने की मांग

इस विवाद पर कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी नेताओं ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर मांग की है कि शहर में संचालित KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Burger King और Domino’s के करीब 60 आउटलेट्स के लाइसेंस की समीक्षा कर उन्हें रद्द किया जाए।
कांग्रेस का तर्क है कि इन ब्रांड्स का मुनाफा सीधे अमेरिका जाता है और मौजूदा परिस्थितियों में यह भारत के आर्थिक हितों के खिलाफ है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...