Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Action plan: चुनावी साल तक सस्ती हो सकती है बिजली
Uncategorized

Action plan: चुनावी साल तक सस्ती हो सकती है बिजली

चुनावी साल तक सस्ती हो

MP सरकार ने बनाई 5 वर्षीय कार्ययोजना

Action plan: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और कंपनियों की वित्तीय हालत सुधारने के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार की है। योजना का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष 2028-29 तक बिजली दरों में 5 प्रतिशत की कमी लाई जाए। इसके तहत कंपनियों की बिलिंग दक्षता, संग्रहण दक्षता, पारेषण हानि घटाने और सब्सिडी कम करने पर जोर दिया गया है।

2026-27 में टैरिफ वृद्धि, 2027-28 में स्थिर दरें

कार्ययोजना के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि का विकल्प रखा गया है, जबकि 2027-28 में बिजली दरें नहीं बढ़ाने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि यदि योजना सफल होती है तो 2028-29 तक बिजली उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा।

कंपनियों ने घाटा बताया, आयोग ने 3.46% वृद्धि मंजूर की

बिजली कंपनियों ने वर्ष 2025-26 के लिए 58,744.15 करोड़ रुपये के राजस्व की आवश्यकता जताई है, जबकि मौजूदा दरों पर अनुमानित आय 54,636 करोड़ रुपये ही होगी। इससे 4107.18 करोड़ का घाटा सामने आया है। इसी आधार पर कंपनियों ने टैरिफ में 7.52% वृद्धि की मांग की थी, हालांकि नियामक आयोग ने केवल 3.46% बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

पहले घाटे में नहीं थीं कंपनियां

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनियां घाटे में नहीं थीं। उनकी आय और खर्च बराबर दर्ज हुआ था। लेकिन 2022-23 में राज्य की वितरण उपयोगिताओं को 57,223 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जो 2021-22 के 26,947 करोड़ रुपये से कहीं अधिक था।

नियमित समीक्षा और निगरानी

ऊर्जा विभाग के एसीएस नीरज मंडलोई ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक वर्ष लक्ष्यों की समीक्षा होगी और मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...