Tuesday , 5 May 2026
Home Uncategorized Gold: सोना 1.05 लाख के पार, बना ऑल टाइम हाई, चांदी भी महंगी हुई
Uncategorized

Gold: सोना 1.05 लाख के पार, बना ऑल टाइम हाई, चांदी भी महंगी हुई

सोना 1.05 लाख के पार, बना ऑल

Gold: नई दिल्ली। सोने की कीमतों ने मंगलवार 3 सितंबर को नया रिकॉर्ड बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना 1,214 रुपए महंगा होकर 1,05,638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1,04,424 रुपए था। वहीं, चांदी 137 रुपए बढ़कर 1,22,970 रुपए प्रति किलो हो गई। 1 अगस्त को चांदी का ऑल टाइम हाई 1,23,250 रुपए दर्ज हुआ था।

महानगरों में सोने के दाम

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,07,120, 22 कैरेट ₹98,200
  • मुंबई: 24 कैरेट ₹1,06,970, 22 कैरेट ₹98,050
  • कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,06,970, 22 कैरेट ₹98,050
  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,06,970, 22 कैरेट ₹98,050
  • भोपाल: 24 कैरेट ₹1,07,020, 22 कैरेट ₹98,100

इस साल अब तक 29,476 रुपए महंगा हुआ सोना


1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब तक यह 29,476 रुपए बढ़कर 1,05,638 रुपए हो गया है। इसी अवधि में चांदी भी 36,816 रुपए महंगी होकर 86,017 रुपए से बढ़कर 1,22,833 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

आगे कितना बढ़ेगा दाम?


केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का अनुमान है कि अमेरिका की टैरिफ नीति और जियो-पॉलिटिकल टेंशन से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में 2025 में सोना 1,08,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।

सोना महंगा होने की 5 बड़ी वजहें

  1. वैश्विक अनिश्चितता और ट्रम्प के टैरिफ प्लान से निवेशकों का सोने की ओर रुख
  2. चीन और रूस जैसे देशों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद
  3. रूस-यूक्रेन युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव
  4. महंगाई और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरें
  5. डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट

सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना खरीदें


विशेषज्ञों ने खरीदारों को सलाह दी है कि हमेशा BIS का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का Hallmark Unique Identification Number (HUID) दर्ज होता है, जिससे उसकी शुद्धता की जांच की जा सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...