Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Betul news:अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तपेश कुमार दुबे का निधन
Uncategorized

Betul news:अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तपेश कुमार दुबे का निधन

आमला। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तपेश कुमार दुबे का निधन हो गया।उनको सीने में दर्द में शिकायत के बाद सिविल अस्पताल लाया गया था। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने एडीजे श्री तपेश कुमार दुबे की मृत्यु की पुष्टि की हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रदीप जयंत ने बताया कि हार्ट अटैक से तपेश कुमार दुबे की मृत्यु हुई है।

जानकारी के अनुसार श्री दुबे छिंदवाड़ा के मूल निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार छिंदवाड़ा में किया जाएगा। श्री दुबे के निधन से न्यायाधीशों ,अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई।सिविल अस्पताल पहुंचकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेशचंद्र ,मुल्ताई एसडीओपी एस के सिंह ,आमला न्यायालय के न्यायाधीशगणों , अधिवक्ताओं , प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। बैतूलवाणी परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...