Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Viral Fever: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, वायरल फीवर के बढ़े मामले
Uncategorized

Viral Fever: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, वायरल फीवर के बढ़े मामले

जिला अस्प

Viral Fever: बैतूल। जिले में 2–3 दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग बुखार, सिरदर्द, हाथ-पैर दर्द, दस्त और उल्टी जैसी शिकायतों के साथ इलाज कराने पहुंचे।

डॉक्टरों का कहना है कि हाल ही में मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव की वजह से वायरल फीवर के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है। ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक मरीज पहुंचे।

डॉक्टरों की सलाह

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आराम करें।
  • बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें।
  • भीड़-भाड़ और गंदगी से बचें।
  • अगर बुखार 2 दिन से अधिक रहे या शरीर में तेज़ कमजोरी महसूस हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और समय पर इलाज करवाएं ताकि बीमारी फैलने से रोकी जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...