Saturday , 14 February 2026
Home Uncategorized Negligence: नगर परिषद की लापरवाही उजागर: अस्पताल चौक का मुख्य शौचालय वर्षों से बंद
Uncategorized

Negligence: नगर परिषद की लापरवाही उजागर: अस्पताल चौक का मुख्य शौचालय वर्षों से बंद

नगर परिषद की लापरवाही

“स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा, घोड़ाडोंगरी का मुख्य शौचालय टूटा और बंद”

Negligence:घोड़ाडोंगरी (नीलेश मालवीय)। स्वच्छ भारत अभियान के तमाम दावों के बावजूद घोड़ाडोंगरी नगर का सबसे व्यस्त सार्वजनिक शौचालय वर्षों से बंद पड़ा है। अस्पताल चौक, जो बस स्टैंड के पास और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है, वहाँ बने शौचालय का गेट टूटा और खुला हुआ है। इस वजह से रोज़ाना सैकड़ों यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद की अनदेखी

नगर पालिका में कांग्रेस का नियंत्रण होने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर पालिका CMO से संपर्क करने पर उन्होंने कॉल काट दी, जिससे जिम्मेदारी से बचने का संकेत साफ है।

व्यापारी संघ का आक्रोश

व्यापारी संघ अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने कहा—

“शौचालय टूटे होने और बंद रहने से आम नागरिक और व्यापारी दोनों परेशान हैं। यदि जल्द संचालन शुरू नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए विवश होंगे।”

भाजपा पार्षद का आरोप

भाजपा पार्षद मुकेश मेश्राम ने नगर परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा—

“मैं कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत करा चुका हूँ, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह न केवल स्वच्छता की समस्या है, बल्कि नगरवासियों के लिए असुविधा का बड़ा कारण बन रही है।”

व्यापारियों की नाराजगी

स्थानीय व्यापारी जितेंद्र मालवीय ने कहा—

“यह मुख्य चौराहा और व्यापारिक केंद्र है। शौचालय खुला और टूटा होने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी हो रही है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी संगठित होकर आवाज उठाने को मजबूर होंगे।”

जनता का आक्रोश बढ़ा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका की यह लापरवाही जनता के साथ अन्याय है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती...

Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट: IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

Alert: डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का प्रकोप कम होने...

Challenge: मटर और मक्का के गिरते दामों से किसान परेशान

महंगाई, बैंक लोन और परिवार पालन बना चुनौती Challenge: आठनेर। मक्का और...

Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी

सड़क पर लगातार बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान Pipeline burst: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही...