Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Death: बैतूल-सारणी मार्ग पर सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
Uncategorized

Death: बैतूल-सारणी मार्ग पर सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

बैतूल-सारणी मार्ग पर सड़क हादसे में

Death: बैतूल। बैतूल-सारणी मार्ग पर घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा बुधवार-गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे हुआ। मृतक की पहचान राहुल चंदेलकर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक राहुल बाइक से जा रहे थे, तभी टोल से लगभग दो किलोमीटर आगे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राहुल सिस्को कंपनी में एटीएम कस्टोडियन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वे प्राइवेट जॉब कर रहे थे। अविवाहित राहुल दो भाइयों में छोटे थे। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों को गहरा आघात पहुंचा।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की मर्ग डायरी रानीपुर पुलिस को भेजी जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...