Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक
Uncategorized

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग

Raging fire: बैतूल। शहर के कालापाठा इलाके में शुक्रवार को एक खड़ी बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यामाहा शोरूम के सामने हुई इस घटना में बाइक देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी और पूरी तरह खाक हो गई।

पहले दो बार लगी हल्की आग

जानकारी के अनुसार एक आदिवासी युवक अपनी बाइक खड़ी कर कहीं चला गया था। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक में इससे पहले दो बार हल्की आग लगी थी, जिसे आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया था।

तीसरी बार जोरदार धमाके के साथ भड़की आग

तीसरी बार अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ बाइक में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल पहुंचने से पहले ही जल चुकी थी बाइक

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस जांच में जुटी

यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या फ्यूल सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...