Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Gift: झाबुआ से लाड़ली बहनों को मिलेगा 1541 करोड़ का तोहफ़ा
Uncategorized

Gift: झाबुआ से लाड़ली बहनों को मिलेगा 1541 करोड़ का तोहफ़ा

झाबुआ से लाड़ली बहनों को मिलेगा

Gift: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये की 28वीं किश्त का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

पेंशन हितग्राहियों को 320 करोड़

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 53.48 लाख से अधिक पेंशनधारकों को भी लाभ देंगे। इसके लिए 320.89 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी।

गैस रिफिल पर भी राहत

लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों और विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनाओं में शामिल 31 लाख से अधिक बहनों को गैस रिफिल के लिए 450 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से 48 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...