Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Shift: रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव
Uncategorized

Shift: रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम

जनरल रिजर्वेशन टिकट पर भी जरूरी होगा आधार वेरिफिकेशन

Shift: नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट कालाबाजारी रोकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्तूबर से जनरल रिजर्वेशन (सामान्य आरक्षण) टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट में ई-आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह नियम आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर लागू होगा। तत्काल टिकट की तरह ही जनरल टिकटों की शुरुआती बुकिंग अब केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे।

बदलाव से क्या होगा फायदा?

  • फर्जी आईडी और बॉट्स से टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी।
  • एजेंट्स की कालाबाजारी पर लगाम कसेगी।
  • आम यात्रियों को टिकट जल्दी और कन्फर्म मिलने की संभावना बढ़ेगी।

किन पर लागू होगा नया नियम?

  • यदि आपका आईआरसीटीसी अकाउंट पहले से आधार से लिंक है, तो टिकट बुकिंग आसान होगी।
  • रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर पुराना शेड्यूल ही लागू रहेगा।
  • रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों के लिए पहले दिन टिकट बुकिंग पर 10 मिनट की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...