Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Destruction: बादल फटने से तबाही, हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित
Uncategorized

Destruction: बादल फटने से तबाही, हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित

बादल फटने से तबाही, हिमाचल प्रदेश

Destruction: किन्नौर/शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के थाच गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12:10 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद तीन नदियां उफान पर आ गईं और तेज बहाव में दो वाहन बह गए। कई खेत, बगीचे और घर जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा पहुंचे।

घर और बगीचे बर्बाद

मस्तान गांव में बाढ़ के पानी से कई घरों के हिस्से और एक गौशाला बह गई। कई बगीचे पूरी तरह नष्ट हो गए और कुछ मकान ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं।

शिमला में भूस्खलन, सड़कें बंद

राजधानी शिमला में भी आपदा का असर देखने को मिला। एडवर्ड स्कूल के पास भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया और शहर का महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड बंद करना पड़ा। वहीं एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया।

मौतों का आंकड़ा 424 तक पहुंचा

प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 4 लोगों की मौत और 6 लापता होने की घटनाएं सामने आई थीं। फिलहाल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 650 से अधिक सड़कें बंद हैं। संपर्क मार्ग बाधित होने से बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

सीएम ने मांगी केंद्र से मदद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का संचयी नुकसान हुआ है। सरकार ने केंद्र से तत्काल वित्तीय मदद और व्यापक राहत सहायता की अपील की है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Retirement: स्पेस रेस में सुरक्षित और सहयोगी मॉडल जरूरी: सुनीता विलियम्स

Retirement: नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने...

Arrangement: 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी की तेरहवीं पर भव्य महाभोज

1 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम Arrangement: दरभंगा। दरभंगा राज परिवार...

Notice issued: प्रयागराज माघ मेला: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव तेज, दूसरा नोटिस जारी

Notice issued: प्रयागराज। माघ मेला प्रशासन और संत अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद...

History: ₹25 लाख का चांदी का शादी कार्ड: शाही शादी ने रच दिया नया इतिहास

History: डिजिटल डेस्क। राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाठ-बाट के लिए...