Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized International flights: मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक
Uncategorized

International flights: मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय

International flights: इंदौर। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इंदौर से शारजाह के लिए संचालित होने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। फ्लाइट बंद होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन Air India Express के अनुसार 3 मार्च को इंदौर से शारजाह जाने वाली और शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ान का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों को उनकी टिकट राशि वापस करने का भी फैसला लिया है। यात्री रिफंड की प्रक्रिया एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी कर सकते हैं।

दुबई में फंसे सैकड़ों यात्री

फ्लाइट रद्द होने के कारण कई भारतीय, जिनमें इंदौर के प्रतिनिधि और कारोबारी भी शामिल हैं, दुबई में फंस गए हैं। इन यात्रियों ने भारत सरकार से विशेष फ्लाइट चलाकर उन्हें वापस लाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि बैलिस्टिक मिसाइलों के हवाई मार्ग से गुजरने की आशंका के कारण यह कदम उठाया गया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़े युद्ध जैसे हालात

बताया जा रहा है कि हाल ही में इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान ने यूएई सहित कई देशों की ओर मिसाइल हमले शुरू किए, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। स्थिति को देखते हुए कई भारतीय एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव करते हुए कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं।

हालात सामान्य होने का इंतजार

फिलहाल बड़ी संख्या में लोग दुबई और अन्य मध्य-पूर्वी देशों में फंसे हुए हैं और भारत लौटने के लिए प्रयास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जैसे ही क्षेत्र में हालात सामान्य होंगे, तब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जा सकेगा।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...