Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Rare: मिला दुर्लभ ‘हिमालयन वुड आउल’, दीपावली से पहले तांत्रिकों के चंगुल से बचाया गया
Uncategorized

Rare: मिला दुर्लभ ‘हिमालयन वुड आउल’, दीपावली से पहले तांत्रिकों के चंगुल से बचाया गया

मिला दुर्लभ 'हिमालयन वुड आउल',

Rare: सागर। दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के सागर में दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू मिला है। ‘हिमालयन वुड आउल’ नाम की इस प्रजाति को किसी ने बंधक बनाकर उसके पंखों पर गोंद और टेप चिपका दिए थे, ताकि वह उड़ न सके। आशंका है कि तांत्रिक क्रियाओं या अवैध बिक्री के लिए इसे पकड़कर रखा गया था। हालांकि, समय रहते इसे बचा लिया गया और तीन दिन की देखभाल के बाद जंगल में मुक्त कर दिया गया।

शिक्षक ने देखी दर्दनाक हालत

शास्त्री नगर के एक सरकारी स्कूल परिसर में जब एक शिक्षक ने उल्लू को जमीन पर तड़पते देखा तो तुरंत पक्षी प्रेमी और रेस्क्यूअर शैलेंद्र जैन को सूचना दी। जैन ने बताया कि दोनों पंख चिपकाए गए थे और यह साफ था कि इसे अवैध रूप से पकड़कर तांत्रिक उपयोग या बेचने की मंशा थी।

तीन दिन की देखभाल के बाद आज़ादी

शैलेंद्र जैन ने पहले पानी, साबुन और शैम्पू से पंख साफ करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बाद में केरोसिन से गोंद हटाया गया। तीन दिन की देखभाल के बाद उल्लू पूरी तरह स्वस्थ हुआ और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

हिमालयी उल्लू का सागर में रहस्य

जूलॉजिस्ट डॉ. मनीष जैन के अनुसार यह उल्लू सामान्यतः हिमालय से लेकर कोरिया और ताइवान तक पाया जाता है। बुंदेलखंड जैसे इलाके में इसका मिलना असामान्य है और यह किसी वन्यजीव तस्करी गिरोह की करतूत हो सकती है।

तस्करों की लाखों की डिमांड

सफेद उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है और दीपावली पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए इसकी मांग सबसे अधिक रहती है। माना जाता है कि इसकी बलि से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके पंख, चोंच और नाखून तंत्र-मंत्र में उपयोग किए जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये तक होती है। यही धार्मिक मान्यता इन दुर्लभ पक्षियों के जीवन के लिए खतरा बन रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...