Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Outrage: हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से दिक्कत नहीं, लेकिन ‘आई लव महादेव’ से भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए”: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Uncategorized

Outrage: हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से दिक्कत नहीं, लेकिन ‘आई लव महादेव’ से भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए”: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से दिक्कत

Outrage: मुरैना। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे में आयोजित आशीर्वचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन जब ‘आई लव महादेव’ गूंजे तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर भड़काऊ बयान देने वाला बताया जाता है, जबकि वे किसी भी धर्म के विरोध में नहीं हैं। “हम किसी मुस्लिम या ईसाई के खिलाफ नहीं हैं, हम कट्टर सनातनी हैं,” उन्होंने कहा।

राम के पोस्टर जलाने पर जताया आक्रोश

पंडित शास्त्री ने तमिलनाडु में भगवान राम के पोस्टर जलाए जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश में इस पर किसी ने आवाज नहीं उठाई।
उन्होंने कहा, “ऐसा करने वाले रावण के वंशज हैं और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

“कागजों में नहीं, दिलों में चाहिए हिंदू राष्ट्र”

महंत शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज अब डरने वाला नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “हमें सरकार के कागजों में हिंदू राष्ट्र नहीं चाहिए, बल्कि हर सनातनी के दिल में हिंदू राष्ट्र की भावना चाहिए।”

उन्होंने जातिवाद और क्षेत्रवाद पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट नहीं हुआ तो हालात कश्मीर जैसे हो सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की, “अपने बच्चों को सिर्फ व्यापार नहीं, संस्कार देकर जाएं, ताकि धर्मविरोधी ताकतें उनका मतांतरण न कर सकें।”

“33 करोड़ देवता हैं, लेकिन मजार पर मत जाओ”

अपने संबोधन के दौरान पंडित शास्त्री ने कहा, “हमारे पास 33 करोड़ देवता हैं। अगर कम पड़ें तो नया भगवान बना लो, लेकिन किसी मजार पर चादर चढ़ाने मत जाओ।”

सफाई कर्मियों से कराई आरती, पदयात्रा की घोषणा

प्रवचन से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जौरा नगर पालिका के 13 सफाई कर्मचारियों से हनुमानजी की आरती करवाई।
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायिनी मंदिर से ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ निकाली जाएगी, जो 16 नवंबर को वृंदावन में संपन्न होगी।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...