Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Order: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया हाईकोर्ट का आदेश, सिविल जज भर्ती में 3 साल की प्रैक्टिस अब अनिवार्य नहीं
Uncategorized

Order: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया हाईकोर्ट का आदेश, सिविल जज भर्ती में 3 साल की प्रैक्टिस अब अनिवार्य नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया हाईकोर्ट का

Order: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का वह आदेश रद्द कर दिया, जिसमें सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए तीन साल की लीगल प्रैक्टिस को अनिवार्य कर दिया गया था। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने यह आदेश सुनाया।

हाईकोर्ट की ओर से पेश अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे ने दलील दी कि दोबारा परीक्षा कराना न तो व्यावहारिक है और न ही संवैधानिक। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने माना कि हाईकोर्ट का निर्देश मुकदमेबाजी और भ्रम की स्थिति पैदा करेगा।

दरअसल, 23 जून 2023 को मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा नियम, 1994 में संशोधन कर सिविल जज भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए तीन साल की प्रैक्टिस को आवश्यक किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने संशोधित नियमों को बरकरार रखते हुए 14 जनवरी 2024 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उन अभ्यर्थियों को बाहर करने का आदेश दिया था, जो नए मानदंड पूरे नहीं करते थे।

इस फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि भर्ती प्रक्रिया बाधित नहीं होगी और उम्मीदवारों को बाहर करने का आदेश रद्द कर दिया।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...