Saturday , 14 February 2026
Home Uncategorized Data: स्वास्थ्य बजट में आगे, लेकिन बच्चों की जान बचाने में पीछे: मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर शिशु मृत्यु दर
Uncategorized

Data: स्वास्थ्य बजट में आगे, लेकिन बच्चों की जान बचाने में पीछे: मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर शिशु मृत्यु दर

स्वास्थ्य बजट में आगे, लेकिन बच्चों की

Data: भोपाल। मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग बजट के लिहाज से केरल से दोगुना और छत्तीसगढ़ व उड़ीसा से भी बड़ा है। इसके बावजूद शून्य से 4 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टेटिकल रिपोर्ट-2023 के अनुसार, इस श्रेणी में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है।

राज्यवार स्थिति

  • केरल: सबसे बेहतर, बच्चों की मृत्यु दर केवल 1.3%
  • हिमाचल प्रदेश व पंजाब: 2.3%।
  • कर्नाटक: 3.7%, महाराष्ट्र: 3.8%।
  • मध्य प्रदेश: शहरी क्षेत्रों में 10.5% मृत्यु दर के साथ देश में पहले स्थान पर

शहरी और ग्रामीण परिदृश्य

  • शहरी क्षेत्र:
    • मध्य प्रदेश – 10.5% (देश में पहला स्थान)
    • उत्तर प्रदेश – 10.1%
    • राजस्थान – 9.4%
  • ग्रामीण क्षेत्र:
    • उत्तर प्रदेश – 16.1%
    • मध्य प्रदेश – 15.5% (दूसरा स्थान)
    • राजस्थान तीसरे और झारखंड चौथे स्थान पर।
  • केरल: शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सबसे कम मृत्यु दर।

स्वास्थ्य विभाग का पक्ष

स्वास्थ्य विभाग आयुक्त तरुण राठी ने कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं—

  • ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना
  • रेफरल और एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करना।
  • ब्लॉक स्तर पर समर्पित मातृ-शिशु केंद्रों की स्थापना।
  • पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य की सतत निगरानी
  • साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती...

Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट: IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

Alert: डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का प्रकोप कम होने...

Challenge: मटर और मक्का के गिरते दामों से किसान परेशान

महंगाई, बैंक लोन और परिवार पालन बना चुनौती Challenge: आठनेर। मक्का और...

Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी

सड़क पर लगातार बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान Pipeline burst: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही...