Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Cough syrup scandal: छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड: एक और मासूम की मौत, अब तक 26 बच्चों ने गंवाई जान
Uncategorized

Cough syrup scandal: छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड: एक और मासूम की मौत, अब तक 26 बच्चों ने गंवाई जान

छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड: एक और

Cough syrup scandal: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार सुबह चौरई क्षेत्र की 3 साल 6 माह की अम्बिका विश्वकर्मा की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह सिरप कांड में मरने वाले मासूमों की संख्या अब 26 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, चौरई तहसील के ग्राम ककई बिल्वा निवासी अम्बिका की तबीयत सितंबर की शुरुआत में बिगड़ी थी। स्थानीय इलाज से कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे 14 सितंबर को नागपुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने किडनी फेल होने की पुष्टि की थी। लगभग एक महीने के इलाज के बाद बुधवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया।

दो बच्चे अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं
वर्तमान में दो अन्य बच्चे नागपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लगातार होती मौतों से जिले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इससे पहले परासिया के मोरडोंगरी निवासी एक वर्षीय गर्विक पवार की भी नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

  साभार…  

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Corpse: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

बैतूल। मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र...

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...