Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Renunciation of family: 5 करोड़ की संपत्ति छोड़ जैन दीक्षा लेगा पूरा परिवार
Uncategorized

Renunciation of family: 5 करोड़ की संपत्ति छोड़ जैन दीक्षा लेगा पूरा परिवार

5 करोड़ की संपत्ति छोड़ जैन दीक्षा लेगा

Renunciation of family: नरसिंहपुर। शहर के प्रतिष्ठित ओसवाल (बच्छावत) परिवार ने सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर चलने का निर्णय लिया है। परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल, उनके पति दिनेश कांकरिया, डॉ. बेटी हर्षिता और चार्टर्ड अकाउंटेंसी के विद्यार्थी पुत्र विधान आगामी 9 नवंबर को आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगे।

अनामिका ओसवाल, स्वर्गीय टीकमचंद ओसवाल और श्रीमती कमलाबाई ओसवाल की पुत्री हैं। उनका विवाह महाराष्ट्र के धूलिया निवासी दिनेश कांकरिया से हुआ था। परिवार के इस निर्णय को समाज में प्रेरणादायक त्याग का उदाहरण माना जा रहा है। बताया गया है कि परिवार के पास करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है, जिसे वे त्यागकर आत्मसाधना में लीन होंगे।

गौरतलब है कि इस परिवार की एक और बेटी वर्ष 2022 में ही दीक्षा लेकर साध्वी शाश्वत निधि के रूप में साधना मार्ग पर हैं।
इस अवसर पर सकल जैन श्वेतांबर संघ द्वारा 9 नवंबर को भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री मुनिसुब्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, गुदरी बाजार में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।

इससे पूर्व बरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी, जो मेन रोड से बाहरी रोड तक जाएगी। कार्यक्रम में मुनि विनम्र सागर, पुण्यवर्धन और गुणवर्धन महाराज का सान्निध्य रहेगा।
परिवार के एडवोकेट अखिलेश ओसवाल ने बताया कि यह दीक्षा न केवल परिवार बल्कि पूरे जैन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण होगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...